Young photo of subrahmanyan chandrasekhar in hindi
Young photo of subrahmanyan chandrasekhar in hindi
Chandrasekhar limit.
सुब्रमन्यन चंद्रशेखर
जन्म: 19 अक्टूबर 1910
मृत्यु: 21 अगस्त 1995
उपलब्धियां: ‘चंद्रशेखर लिमिट’ की खोज, 1983 में भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित
सुब्रमन्यन चंद्रशेखर 20वीं सदी के महानतम वैज्ञानिकों में से एक थे। उन्होंने खगोलशाष्त्र, भौतिकी और एप्लाइड मैथमेटिक्स में सराहनीय कार्य किया। चंद्रशेखर को वर्ष 1983 में भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। चंद्रशेखर महान भारतीय वैज्ञानिक और भौतिकी के नोबेल पुरस्कार विजेता सीवी रमन के भतीजे थे। चंद्रशेखर मानव की साझी परम्परा में विश्वास रखते थे। उनके अनुसार, “यह एक तथ्य है कि मानव मन एक ही तरीके से काम करता है। इस बात से एक और बात के पता चलता है कि जिन चीजों से हमें आनन्द मिलता है, वे विश्व के हर भाग में लोगों को आनन्द प्रदान करती है। इस प्रकार हम सब का साझा हित है”। चंद्रशेखर एक महान वैज्ञानिक, एक कुशल अध्यापक और उच्चकोटि के विद्वान थे।
स्रोत: http://chandra.harvard.edu/about/chandra.html
प्रारंभिक जीवन
सुब्रमन्यन चंद्रशेखर का जन्म 10 अक्टूबर 1910 को लाहौर में हुआ था। उनके पिता चंद्रशेखर सुब्रमन्य ऐय्यर भार